भारत के लिए हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी गोल किए। डु शिहाओ (12'), चेन बेनहाई (35') और गाओ जीशेंग (42') ने चीन के लिए गोल किए।
भारत ने शुक्रवार को एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल के बदौलत पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया। भारत के लिए हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी गोल किए। डु शिहाओ (12'), चेन बेनहाई (35') और गाओ जीशेंग (42') ने चीन के लिए गोल किए।
पहले क्वार्टर के बाद 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने दो मिनट में दो गोल दागकर हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली। हरमनप्रीत ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये जबकि जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा ।